Animal discovery facts

              Animal discovery facts



आज हम जानवरों से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में जिक्र करेंगे।
आज हम आपको बताएंगे जानवरों के बारे में ऐसी बातें जो शायद आपको ना पता हो, और ये बातें जाननी बहुत ज़रूरी भी हैं। इसे हमने animal discovery facts कहा है, क्यूंकि ये वो बातें हैं जो इन जानवरों में पहले से ही मौजूद थीं, मगर उनकी खोज की गई है, जिससे हमें उनके बारे में ये बातें पता लगी हैं।
जिन जानवरों के बारे में आज हम आपको बताएंगे उनमें कुछ पालतू जानवर भी हैं, इसलिए ये जानकारी सभी के लिए बहुत ही ज़रूरी है, तो इस जानकारी को पूरा पढ़ें।



1- Lion (शेर)

जैसा कि हम जानते हैं कि शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर बिल्लियों की दूसरी सबसे बड़ी नस्ल है। इसकी उम्र लगभग  12 से 15 साल तक होती है। शेर की दहाड़ में इतना दम होता है कि इसकी दहाड़  8 किलोमीटर की दूरी से भी सुनी जा सकती है। एक वयस्क शेर का वज़न  250 किलोग्राम तक होता है। शेर हमेशा झुंड में ही रहते हैं। इनके झुंड में शिकार हमेशा शेरनियां ही करती हैं, मगर खाने का हक पहले शेर का होता है। शेर पूरे दिन में  20 घंटे आराम करते हैं, इसी वजह से इसे सबसे सुस्त जानवरों में से एक भी कहा जाता है।
दुनियां में शेरों की मूर्तियों की संख्या असली शेरों की संख्या से भी ज्यादा है।


Competitive exams की अंग्रेज़ी की तैयारी करने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.asuccesssecret.co.in



2- Elephant (हाथी)

हाथी दुनियां के सबसे बड़े जानवरों में से एक है। हाथी बहुत ही दिलचस्प जानवर होता है। धरती पर रहने वाला ये इतना बड़ा जानवर एक शाकाहारी जानवर है, और यह एक दिन में  150 से  300 किलो तक झाड़ खा जाता है। हाथी दिन में मात्र  3 से 4 घंटे ही सोते हैं। एक मादा हाथी का  pregnancy time 18 से  22 महीनों का होता है। हाथी के नवजात बच्चे का वज़न  100 किलो तक होता है।
हाथी कभी छलांग नहीं लगा सकते। हाथी एक ऐसा जानवर है जो अपनी पूरी ज़िन्दगी खड़े होकर भी गुज़ार सकता है।


3- Tiger (बाघ)

बाघ बिल्लियों की सबसे बड़ी नस्ल है। बाघ हमारे देश भारत का  national animal भी है। आज बाघों की संख्या दुनियां में मात्र  5000 तक ही रह गई है, जिसमें से सबसे ज्यादा संख्या हमारे देश में है। भारत में बाघों की संख्या लगभग 2500 है। इंसानों ने बाघों का बहुत ही ज़्यादा शिकार किया है। पहले के समय में भी लोग ख़ुद को बहादुर दिखाने के लिए बाघों का शिकार करते थे। प्राचीन समय में भी किसी को राजा तब तक नहीं बनाया जाता था जब तक वह किसी बाघ का शिकार ना कर ले।
बाघों को अकेला रहना पसंद होता है। यह रात में ज़्यादा एक्टिव होते हैं। big cat family में सिर्फ बाघ ही होते हैं जिन्हें पानी से बहुत प्यार होता है। बाघों का जीवनकाल  20 से  26 साल तक का होता है।


4- Giraffe(जिराफ)

जिराफ सबसे लंबे जानवरों में से एक है। इसका नवजात बच्चा भी लगभग  6 फीट का होता है। जिराफ का बच्चा पैदा होने के एक घंटे या उससे भी कम समय में चलना शुरू कर देता है। जिराफ की जीभ  18 से  20 इंच लंबी होती है। जिराफ अपनी ज़्यादातर ज़िन्दगी खड़े होकर ही गुजारते हैं। यहां तक कि ये सोने और बच्चे को जन्म देने जैसे काम भी खड़े खड़े ही करते हैं। जिराफ की लार में ज़हर का तोड़ होता है। जिराफ को रोज़ पानी पीने की ज़रुरत नहीं होती।


5- Cheetah(चीता)

यह बात तो हम सब जानते ही हैं कि चीता सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर है। चीता मात्र  3 सेकंड में  0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। चीता इतनी रफ़्तार से दौड़ता तो है लेकिन चीते में  stamina बिल्कुल नहीं होता, यह सिर्फ  25 से  30 सेकंड दौड़ कर ही थक जाता है। इसकी कमर की हड्डी बहुत लचीली होती है जो इसे दौड़ने में बहुत मदद करती है। चीते को पानी पसंद नहीं होता जबकि ये बहुत अच्छे तैराक होते हैं। चीता तेंदुआ की तरह पेड़ पर नहीं चढ़ सकता।


English grammar, Vocabulary, Idioms and Phrases, One Word Substitutions, PQRS, Cloze test and Passage" यह सब पढ़ने के लिए यहां क्लिक करके फॉलो करें
https://www.asuccesssecret.co.in



6- Monkey (बंदर)

पृथ्वी पर बंदरों की  265 प्रजातियां पाई जाती हैं। बंदरों का  DNA 98% इंसान के  DNA से मिलता है। इंसान के अलावा बंदर ही ऐसा प्राणी है जो केले को छील कर खाता है। कुछ बंदर फल फूल के अलावा रेंगने वाले प्राणियों को भी खाते हैं। कुछ बंदर बिल्कुल शाकाहारी होते हैं। बंदरों में  TB की बीमारी बहुत आम रूप से पाई जाती है। बंदरों की अभी तक  265 प्रजातियां ही खोजी गई है, जबकि इनकी और प्रजातियां भी हैं।


7- Horse (घोड़ा)

घोड़ा खड़े होकर या लेट कर दोनो तरह से सो सकता है। घोड़े की उम्र लगभग 25 साल तक होती है। घोड़ा शुद्ध रूप से शाकाहारी जानवर होता है। एक स्वस्थ घोड़े की चाल लगभग  44 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। घोड़े में नर और मादा का पता आप इनके दांतों से भी कर सकते हैं। नर घोड़े के मुंह में  40 दांत होते हैं जबकि मादा घोड़े के मुंह में 36 दांत होते हैं। घोड़े कभी उल्टी नहीं कर सकते, इसलिए ही ज़्यादातर घोड़ों की मौत पेट की बीमारी की वजह से ही होती है। घोड़ा भी एक वफादार जानवर के रूप में जाना जाता है।


8- Crocodile(मगरमच्छ)

मगरमच्छ धरती के सबसे ख़तरनाक जानवरों में से एक है। मगरमच्छ की उम्र लगभग  80 साल तक की होती है। खाते समय मगरमच्छ की आंखो से आंसू निकलते है, लेकिन यह किसी दर्द या तकलीफ़ की वजह से नहीं बल्कि यह उनके शरीर की एक  activity है, इसी वजह से मगरमच्छ के आंसू वाली कहावत भी बहुत प्रसिद्ध है। मगरमच्छ एक बार में  30 से  40 अंडे देते हैं, जिसमें से कुछ ही अंडे बच पाते हैं। मगरमच्छ पानी में अपनी पूंछ के ज़रिए तैरते हैं। पानी में इनकी रफ़्तार  40 किलोमीटर प्रति घंटे की होती हैं। ज़मीन पर यह उतनी रफ़्तार से नहीं चलते। ज़मीन पर इनकी रफ़्तार लगभग 16 किलोमीटर की होती है।


9- Dog (कुत्ता)

कुत्ता मनुष्य का एक पालतू जानवर भी होता है। कुत्तों और भेड़ियों का  DNA 98.9% तक मिलता है। कुत्तों का ख़ून  7 तरह का होता है जबकि इंसानों का सिर्फ 4 तरह का होता है। एक कुत्ता  2 साल के इंसान के बच्चे जितना समझदार होता है, और इसे 150 शब्द का मतलब समझाया जा सकता है। अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे पहला जानवर भी एक कूतिया ही थी, और अंतरिक्ष यान में ज़्यादा गर्मी की वजह से उसकी मौत हो गई थी। कुत्तों के सिर्फ नाक और पंजो में ही पसीना आता है। अगर कुत्ता अपनी पूंछ दाईं ओर हिलाए तो इसका यह मतलब है कि वो खुश है लेकिन अगर वो अपनी पूंछ बाईं ओर हिलाए तो समझ जाना चाहिए कि कुत्ता गुस्से में है। कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है, यह अपने मालिक के लिए जान भी दे सकता है।


www.asuccesssecret.co.in
Visit here and stay continue on this website to learn English Competitive for competitive exams,, like SSC, Banking, UPSC, CDS, CPO and many more,, 


10- Cat (बिल्ली)

बिल्ली सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में से एक है। बिल्ली दिन में लगभग  13-14 घंटे सोती है। यह अपनी 70% ज़िन्दगी सोने में ही निकाल देती है। बिल्ली कभी भी मीठे को टेस्ट नहीं कर सकतीं। दूध पीना बिल्ली के स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है मगर बहुत से लोग जो बिल्ली को पालते हैं वो इन्हे दूध पिलाते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। बिल्ली को अगर चॉकलेट खाने को दी जाए तो इससे उसकी मौत भी हो सकती है। बिल्ली और चूहे ऐसे जानवर हैं जो समुंद्र का पानी भी पी सकते हैं। कुत्ता या बिल्ली भी इंसान की तरह  left या right handed होते हैं। बिल्लियां पानी से नफ़रत करती हैं क्यूंकि पानी में भीगने के बाद इनका शरीर सही से काम नहीं करता। बिल्ली कभी भी किसी दूसरी बिल्ली को मयाऊं नहीं कहती, ये सिर्फ म्याऊं का इस्तेमाल इंसानों से बात करने के लिए करतीं हैं। बिल्ली के शरीर में 230 हड्डियां होती हैं। बिल्ली अगर  65 मीटर की ऊंचाई से भी गिर जाए तो इन्हे चोट नहीं लगती।



यह थीं कुछ ख़ास जानवरों के बारे में कुछ ख़ास बातें। ऊपर बताई गई बातों में कुछ बातें जंगली जानवरों की हैं, मगर कुछ बातें ऐसे जानवरों के बारे में भी हैं जिन्हें हम पालते भी हैं। जो लोग जानवरों को पालते हैं उनके लिए जरूरी है कि वह जान लें कि उस जानवर के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा, क्या उसे खिलाया जा सकता है और क्या नहीं।
जानवर बहुत ही सुन्दर creation होती है इसलिए हमें इनके साथ बहुत अच्छे से पेश आना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आईं होगी। अगर आपको यह पसंद अाई तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Do comments Do follow

Comments

Popular posts from this blog

New 7 wonders of the world

55 facts about human body