
Autobiography of APJ Abdul Kalam APJ Abdul Kalam यह वो इंसान हैं जिसे आज दुनियां मिसाइल मैन के नाम से भी जानती है। उन्होंने एक इंजीनियर और वैज्ञानिक के तौर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एक भारतीय वैज्ञानिक तथा भारत के 11वें राष्ट्रपति रह चुके थे। उन्होंने 1998 के पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षण में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कलाम साहब मिसाइल विकास कार्यक्रम तथा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ भी जुड़े थे। इसी कारण उन्हें मिसाइल मैन भी कहा जाता था। साल 2002 में कलाम साहब को भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। वह 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे, उसके बाद वह शिक्षण, लेखन तथा सार्वजनिक सेवा में वापिस लौट गए। डॉ कलाम को भारत रत्न सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। शुरुआती दौर (starting life) :- एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पकीर जैनुल अब्दीन अब्दुल कलाम था। कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1...